Home » बुलंदशहर » खुर्जा में तेज रफ्तार कार का कहर, पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर

खुर्जा में तेज रफ्तार कार का कहर, पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 14 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा में तेज रफ्तार कार की लापरवाही के चलते सड़क हादसा हो गया। हाईवे से खुर्जा की ओर मुड़ रहे एक पिकअप वाहन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक भी इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायल की पहचान खुर्जा निवासी अब्दुल वाहिद के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment