खुर्जा में फौजी के प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर किसान यूनियन और पूर्व सैनिकों का धरना

खुर्जा (बुलंदशहर) : 16 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा क्षेत्र में एक फौजी के प्लॉट पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय किसान यूनियन और सेवानिवृत्त फौजी संगठनों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित सैनिक को उसका प्लॉट कब्जामुक्त दिलाने की मांग की।

धरने के दौरान किसान यूनियन एवं पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिक की संपत्ति पर अवैध कब्जा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) खुर्जा, नायब तहसीलदार तथा खुर्जा नगर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और धरनारत लोगों से वार्ता की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment