Home » उत्तर प्रदेश » सरयू घाट के विक्रेताओं के समर्थन में उतरी संस्था, प्रशासन से संवेदनशील रवैये की अपील

सरयू घाट के विक्रेताओं के समर्थन में उतरी संस्था, प्रशासन से संवेदनशील रवैये की अपील

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या : 16 / जुलाई / 2026 :  तीर्थ क्षेत्र अवध धाम माला, फूल उत्पादक एवं विक्रेता जनकल्याण संस्था की महासचिव राम कुमारी ने सरयू स्नान घाट पर माला, फूल एवं दूध बेचकर जीविकोपार्जन करने वाले गरीब विक्रेताओं के कथित उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मां सरयू की गोद में वर्षों से श्रद्धालुओं की सेवा करते आ रहे इन गरीब परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या उत्पीड़न संस्था किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

राम कुमारी ने कहा कि कड़ाके की सर्दी, भीषण गर्मी, बरसात और तेज धूप जैसी विषम परिस्थितियों में भी ये गरीब विक्रेता अपनी मेहनत से दो वक्त की रोटी का इंतजाम करते हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा आए दिन उन्हें घाट छोड़ने की चेतावनी देना, माला, फूल और दूध बेचने से रोकना तथा उन्हें भयभीत करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि तीर्थ क्षेत्र अवध धाम माला, फूल उत्पादक एवं विक्रेता जनकल्याण संस्था गरीब विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। हर लोकतांत्रिक कदम उठाएगी।

राम कुमारी ने प्रशासन से अपील की कि गरीबों के रोजगार और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सेवा में लगे माला, फूल और दूध विक्रेताओं के साथ संवेदनशील एवं न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment