Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में सपा की बैठक, जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह की तैयारियों पर मंथन

अयोध्या में सपा की बैठक, जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह की तैयारियों पर मंथन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 16 / जुलाई / 2026 :  समाजवादी पार्टी के वैचारिक पुरोधा एवं छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की 5 अगस्त को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाली जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बलिया के सांसद सनातन पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक रहा है।

उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 5 अगस्त को बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर सांसद ने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से जवाब देने की बात कही। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडे ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र का जीवन समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण, संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है।।

बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को पूर्व विधायक जयशंकर पांडे,राजा चतुर्वेदी,अनित शुक्ला, हामिद जफर मीशम, डॉ जितेंद्र मिश्रा,महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी,दान बहादुर सिंह,अजय दुबे उर्फ अंजू दुबे,राम उदित यादव जिला अध्यक्ष अमेठी,अवधेश मिश्रा,अजय तिवारी सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीचंद्र यादव, मोहम्मद असलम,अपर्णा जायसवाल,रामजी पाल,सीताराम यादव,अंसार अहमद,जितेंद्र यादव,बृजेश सिंह चौहान,राम धीरज तिवारी,सूरज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता के अलावा प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment