Home » बुलंदशहर » 20 जुलाई को ककोड़ क्षेत्र में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, आरडीएसएस योजना के तहत होगा कार्य

20 जुलाई को ककोड़ क्षेत्र में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, आरडीएसएस योजना के तहत होगा कार्य

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 18 / जुलाई / 2026 : ककोड़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। विद्युत विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत फीडर सेग्रीगेशन कार्य के चलते सोमवार, 20 जुलाई 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ककोड़-1 की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

ककोड़ बिजलीघर के एसडीओ तेज सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर नई डीसीबी मशीन स्थापित की जाएगी। इस कार्य के कारण सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती का असर ककोड़-1 फीडर से जुड़े क्षेत्रों वीडियो, नॉर्थ ईस्ट, शेखपुर ममाम, रबूपुरा नॉर्थ वेस्ट और झाझर सहित संबंधित इलाकों पर पड़ेगा।

एसडीओ ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाले कार्य में बिजली विभाग का सहयोग करें। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This