खुर्जा : 21 / जुलाई / 2026 : भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. परविंदर तोमर को पुलिस द्वारा उनके कार्यालय में नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. तोमर किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपने काफिले के साथ रवाना होने वाले थे।

बताया गया कि इसी दौरान पुलिस उनके कार्यालय पहुंची और उन्हें वहीं नजरबंद कर दिया। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी आवाज आगे भी उठाई जाती रहेगी। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












