Home » बुलंदशहर » महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवं भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 21 / जुलाई / 2026 :  महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के द्वितीय परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण एवं भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य नरेन्द्र मित्तल ने कहा कि वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलित रह सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण के बाद विद्यालय के चारों हाउस के बीच भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें कलाम हाउस विजेता और कल्पना हाउस उपविजेता रहा। विद्यालय की प्रबंध समिति एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने विजेता एवं उपविजेता हाउस को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध तंत्र, शिक्षकगण, रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन जितेन्द्र कुमार बंसल, डॉ. बकुल तायल एवं कमुदेश गोस्वामी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेन्द्र मित्तल एवं परिसर प्रमुख दीप्ति अग्रवाल ने वृक्षारोपण और खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment