Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास

अयोध्या में ढाई करोड़ की लागत से बनेंगी चार सड़कें, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या  : 21 / जुलाई / 2026 :   नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने गुरुवार को लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। त्वरित विकास योजना एवं पूर्वांचल विकास योजना के अंतर्गत बनने वाली इन सड़कों से विभिन्न वार्डों के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने के साथ आवागमन सुगम होगा।

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में दशरथपुर वार्ड में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से निरंकारपुर होते हुए मक्खापुर तक 1.12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 60.75 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

इसके अलावा रायबरेली रोड से सुल्तानपुर रोड तक 1.40 किलोमीटर लंबी सड़क 99.72 लाख रुपये की लागत से बनेगी। हनुमतनगर वार्ड में दीवान फूड के बगल से गौरव स्टे होम होते हुए सर्वेश्वरी टायर शोरूम तक 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 35.28 लाख रुपये की लागत से होगा। वहीं रानोपाली क्षेत्र में मणि पर्वत संपर्क मार्ग से श्री नारायण संस्कृत महाविद्यालय तक 370 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 48.46 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।

रानोपाली में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश भी दिए।

उदासीन आश्रम के महंत भरत दास ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रमों में महानगर उपाध्यक्ष हरभजन गौड, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महेश श्रीवास्तव, निखिल श्रीवास्तव, रमाशंकर निषाद, उमाशंकर मुन्ना सिंह, विनेश मिश्र, लक्ष्मण वर्मा, संजय गुप्ता, दीपक सिंह, रूपेश सिंह, दीपक पाण्डेय, गौरव जायसवाल, सौरभ तिवारी, फूलचंद्र रावत, नितिन पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, अजय गौड, ओम प्रकाश सिंह सहित बडी संख्या में स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This