सुनील पाठक , गोरखपुर
अयोध्या : 21 / जुलाई / 2026 : नवागत उपजिलाधिकारी (सदर) आनंद कुमार तिवारी ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील में अपनी शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

श्री तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनहित से जुड़े मामलों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें।
इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा, नायब तहसीलदार स्नेहिल वर्मा, लेखपाल संघ के अध्यक्ष सौरभ पांडे सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












