Home » बुलंदशहर » किसान मजदूर संगठन के सदस्यता अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

किसान मजदूर संगठन के सदस्यता अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / अगस्त / 2026 :  बुलंदशहर जिले के खुर्जा में किसान मजदूर संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष ऋषि प्रताप के निजी आवास स्थित जिला कैंप कार्यालय पर सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ मधु कुमार राणा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र राघव, युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ऋषि प्रताप, क्षेत्रीय अध्यक्ष रणधीर, जिला उपाध्यक्ष कुंवर रोबिन राणा, जिला उपाध्यक्ष अंकित राघव, ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, महासचिव रोबिन राणा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और किसानों व मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर पदाधिकारियों ने उत्साह जताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment