Home » बुलंदशहर » मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक मीनाक्षी सिंह, खुर्जा के विकास कार्यों और प्रमुख मांगों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक मीनाक्षी सिंह, खुर्जा के विकास कार्यों और प्रमुख मांगों पर की चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 12 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान निर्माणाधीन इंटर कॉलेज की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के मुआवजे से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष खुर्जा विधानसभा क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें अरशिया से कैलाश तक एनएच-34 को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का निर्माण, तेलियाघाट रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बड़े स्टेडियम की स्वीकृति का आग्रह शामिल रहा।

इसके अलावा विधायक मीनाक्षी सिंह ने जटिया महिला अस्पताल की क्षमता 50 बेड तक बढ़ाने तथा अस्पताल में अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इस दौरान मनीष सिंह, रिषभ पंडित, मधुर चौहान, अमित शर्मा एवं पुष्पेंद्र चौधरी भी विधायक मीनाक्षी सिंह के साथ मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment