Home » उत्तर प्रदेश » तिरंगों से सजा गाजियाबाद, डीएम ने बाइक चलाकर निकाली भव्य तिरंगा रैली

तिरंगों से सजा गाजियाबाद, डीएम ने बाइक चलाकर निकाली भव्य तिरंगा रैली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 13 / अगस्त / 2026 :  गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा बाइक एवं स्कूटी रैली निकाली गई। कविनगर रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली को मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने स्वयं बाइक चलाकर नेतृत्व किया, जिससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

रैली में मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी नगर विकास कश्यप, नागरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी, वार्डन, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।

कविनगर रामलीला मैदान से प्रारंभ हुई रैली हापुड़ रोड, संतोष अस्पताल, अंबेडकर रोड, चौधरी मोड़ और घंटाघर होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां अधिकारियों और प्रतिभागियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रैली ठाकुरद्वारा तिराहे स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रैली के मार्ग में नागरिकों ने तिरंगा लहराकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई।

जिलाधिकारी द्वारा स्वयं बाइक चलाकर रैली की अगुवाई करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से शहर गूंजता रहा। रैली ने नागरिकों में राष्ट्रीय भावना, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment