Home » उत्तर प्रदेश » तेज रफ्तार थार ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत; कांस्टेबल घायल

तेज रफ्तार थार ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत; कांस्टेबल घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 13 / अगस्त / 2026 :  गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार थार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चलाए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे पुलिस रिस्पांस वाहन संख्या 9619 को गौर सिटी-2 क्षेत्र में एक आयोजन की सूचना मिली थी। वाहन में कमांडर कांस्टेबल प्रवीण कुमार और चालक होमगार्ड कपिल कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, मौके के लिए रवाना हुए थे।

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बहरामपुर चौकी के पास तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने पुलिस रिस्पांस वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल एसजेएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान होमगार्ड कपिल कुमार ने दम तोड़ दिया। कांस्टेबल प्रवीण कुमार का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में थार चालक द्वारा वाहन तेज गति और अनियंत्रित तरीके से चलाने की जानकारी सामने आई है।

ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले होमगार्ड कपिल कुमार की मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment