Home » उत्तर प्रदेश » रोज बेल पब्लिक स्कूल में बंटे तिरंगे, विद्यार्थियों में दिखा राष्ट्रप्रेम का जोश

रोज बेल पब्लिक स्कूल में बंटे तिरंगे, विद्यार्थियों में दिखा राष्ट्रप्रेम का जोश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 13 / अगस्त / 2026 :   विजय नगर स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज एवं संबंधित पट्टियां वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तिरंगा सामग्री वितरित कर उन्हें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।

शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम के साथ जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, अजय चोपड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर और प्रबंधक सरदार जोगिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि राष्ट्रीय पर्वों के प्रति विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रप्रेम के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा सामग्री प्राप्त कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment