Home » बुलंदशहर » देशभक्ति के रंग में रंगा विज्डम वर्ल्ड स्कूल, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

देशभक्ति के रंग में रंगा विज्डम वर्ल्ड स्कूल, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 13 / अगस्त / 2026 :  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के विज्डम वर्ल्ड स्कूल में विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वतंत्रता संग्राम की झलक पेश की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। ‘रंग दे बसंती’, ‘देश रंगीला’, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ और ‘तिरंगा’ सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यार्थियों ने दांडी मार्च और स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रस्तुति भी दी, जिसमें आजादी के संघर्ष और वीरों के बलिदान को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम में रुद्र, टियांश, अद्विक, जेसिका, तान्या, दैविक, लेखांशी, अक्षिता, अंगद, करण, निर्भय, कृष्णा, मान्या, आरव चौधरी, दुष्यंत, शिवांश शर्मा, यथार्थ, काव्या, देवांश, विराट, दीप्ति, युग, वाणी, रूही और ख्याति समेत अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के बाद परशुराम चौक से अनाज मंडी तक तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विद्यालय प्रबंधक संजय जैन, निदेशक नमन जैन और प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment