Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

एकेपी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 14 / अगस्त / 2026 :   एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में 14 अगस्त को रोवर एंड रेंजर्स की कल्पना चावला एवं अपराजिता इकाई के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व डॉ. एकता चौहान एवं डॉ. अनामिका द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

रैली का शुभारंभ रोवर-रेंजर्स प्रभारियों एवं महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज दिखाकर किया। रैली में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर जेवर अड्डा, सरदार भगत सिंह चौक और डोरी मोहल्ला होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। मार्ग में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक रैली तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

कल्पना चावला दल प्रभारी डॉ. अनामिका द्विवेदी ने छात्राओं को अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा ध्वज संहिता का पालन करने की शपथ दिलाई।

वहीं अपराजिता दल प्रभारी डॉ. एकता चौहान ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

रली में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment