Home » बुलंदशहर » महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 14 / अगस्त / 2026 :   महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, खुर्जा के द्वितीय परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद प्रथम एवं द्वितीय परिसर के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा ‘इन्वेस्टर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। द्वितीय परिसर की हेड दीप्ति अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को पूर्ण जिम्मेदारी का भाव दिलाते हुए शपथ ग्रहण कराया। वहीं विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा सिंह एवं श्री देव अग्रवाल ने ‘इन्वेस्टर सेरेमनी’ के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न दायित्व सौंपे। हेड बॉय के रूप में कुंवर प्रताप सिंह तथा हेड गर्ल के रूप में सानिया शर्मा का चयन किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को अलंकरण भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कपिल अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए एकता, अखंडता एवं अनुशासन को आवश्यक बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने सभी अतिथियों एवं विद्यालय प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साह और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। अंत में विद्यालय अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment