Home » बुलंदशहर » विधवा के घर में चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

विधवा के घर में चोरी, अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी ले गए चोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव नवादा में चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और गुल्लक चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।

गांव निवासी रचना पत्नी स्वर्गीय परविंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 तारीख की रात अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की कंठी, तीन जोड़ी चेन, करीब 25 तोला चांदी, मिट्टी की गुल्लक और नकदी चोरी कर ली।

सुबह सामान बिखरा मिलने पर महिला को चोरी की जानकारी हुई। उसने तत्काल 112 नंबर और चोला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय शाही ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment