Home » बुलंदशहर » सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी विजेंद्र अपनी पत्नी कमलेश देवी के साथ थाना पिलखुवा, जिला हापुड़ क्षेत्र में अपनी बुआ को देखने जा रहे थे। इसी दौरान सरस्वती इंस्टीट्यूट एवं आरके मेडिकल साइंस के गेट के सामने उनकी मोटरसाइकिल को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कमलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर हापुड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक के भाई राहुल पुत्र सोहन पाल की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment