Home » उत्तर प्रदेश » राष्ट्रध्वज को लगाने के बाद वेशुध नगर निगम गाजियाबाद, फटे हुए राष्ट्रध्वज लगे हैं मुख्य द्वार पर, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

राष्ट्रध्वज को लगाने के बाद वेशुध नगर निगम गाजियाबाद, फटे हुए राष्ट्रध्वज लगे हैं मुख्य द्वार पर, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 18 / अगस्त / 2026 :  स्वतंत्रता दिवस को बीते हुए तीन दिन हुए हैं लेकिन राष्ट्रध्वज की अपमान करने में नगर निगम गाजियाबाद पहले नंबर पर आ गया है। नगर निगम गाजियाबाद के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज छत – विछत अवस्था में दिखाई दे रहे हैं जिनको उतारना शायद नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं या उनका सही रखाव रखना इन्होंने नहीं सोचा।

आपको बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम के मुख्य द्वार पर स्वतंत्रता दिवस के समय राष्ट्र की शान राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे लेकिन स्वतंत्रता दिवस निकलने के उपरांत राष्ट्रध्वजों को कैसे रखना है यह बात नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भूल गए। प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय ध्वज एक गौरव का प्रतीक होता है परंतु फटा ,जला राष्ट्रध्वज लगाना या उसको लेकर घूमना एक अपराध की श्रेणी में आता है जो की राष्ट्रध्वज का अपमान माना जाता है, परंतु जिस द्वारा से बड़े-बड़े अधिकारी गुजरते हों, कर्मचारी जाते हों वही इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि उनके ही द्वारा पूरे कार्यालय परिसर को सजाया गया था आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे। इससे जाहिर होता है कि केवल खाना पूर्ति के लिए स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराया जाता है लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद उस पर कोई ध्यान नहीं देता। नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारियों को सोचना होगा कि आखिर जिस तिरंगे के लिए सभी लोग नमन करते हैं सम्मान करते हैं उसका अपमान कैसे हो रहा है। उच्च अधिकारियों पर भी सवाल उठता है कि वह ऐसी लापरवाही कैसे बर्दाश्त कर रहे हैं जहां राष्ट्रध्वज का अपमान खुलेआम हो रहा हो। देखते हैं इस पर क्या कार्यवाही गाजियाबाद के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment