Home » बुलंदशहर » ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में मिला पांच वर्षीय बच्ची का शव, ग्रामीणों ने तैरता देखा

ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में मिला पांच वर्षीय बच्ची का शव, ग्रामीणों ने तैरता देखा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 18 / अगस्त / 2026 :  जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नबीनगर में मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की पहचान नबीनगर निवासी आकिल की पुत्री तबस्सुम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार तबस्सुम मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे खाना खाने के बाद घर से लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। दोपहर करीब दो बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पड़ोस के ट्यूबवेल की पानी की कुंडी में बच्ची का शव तैरता देखा।

सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कुंडी से बाहर निकलवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment