शिकारपुर : 18 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर समाजवादी पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी पिंटू चौधरी ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या की जानकारी मिलने पर पिंटू चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष के माध्यम से संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था जल्द कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
पिंटू चौधरी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










