Home » बुलंदशहर » मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर की छत पर चढ़कर गाली-गलौज और परिवार को धमकी

मुकदमा वापस लेने का दबाव, घर की छत पर चढ़कर गाली-गलौज और परिवार को धमकी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 18 / अगस्त / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट में पुराने मुकदमे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए आधा दर्जन लोग उसके घर की छत पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़िता के अनुसार, 17 अगस्त की शाम वह घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके घर की छत पर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया।

पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में गांव निवासी श्रीपाल पुत्र नारायण के खिलाफ ककोड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मुकदमे को लेकर आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी और मारपीट पर उतारू हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

मामले में पीड़िता ने ककोड़ थाने पहुंचकर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment