Home » बुलंदशहर » घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

घरेलू विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 18 / अगस्त / 2026 :  खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर में घरेलू विवाद के बीच 30 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवक ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार नेहरूपुर निवासी सचिन ने करीब पांच वर्ष पहले हापुड़ निवासी ज्योति से प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। करीब दस दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी।

मृतक के चाचा यशपाल ने बताया कि मंगलवार रात सचिन की पत्नी से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान फिर विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो सचिन मृत अवस्था में मिला।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मिला मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान और मोबाइल से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment