बुलंदशहर : 20 / अगस्त / 2026 : बुलंदशहर जिले में तैनात 11 पूर्ति निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने 18 अगस्त 2026 को पूर्ति निरीक्षकों की नवीन तैनाती से संबंधित स्थानांतरण सूची जारी की।

जारी सूची के अनुसार खुर्जा, सिकंदराबाद, शिकारपुर, अनूपशहर समेत विभिन्न तहसीलों और विकासखंड क्षेत्रों में पूर्ति निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ पूर्ति निरीक्षकों को जिला पूर्ति कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विभागीय स्तर पर किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार स्थानांतरण की कार्रवाई जनहित को ध्यान में रखते हुए तथा विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से की गई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










