Home » उत्तर प्रदेश » आजाद समाज पार्टी की जिलेवार समीक्षा बैठक 23 अगस्त को संतकबीरनगर में, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद होंगे शामिल

आजाद समाज पार्टी की जिलेवार समीक्षा बैठक 23 अगस्त को संतकबीरनगर में, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद होंगे शामिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

संतकबीरनगर : 20 / अगस्त / 2026 :  आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलेवार समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त को संतकबीरनगर में जिलेवार समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी में शामिल पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मकसूद अहमद के नेतृत्व में अगस्त माह से विभिन्न जनपदों में संगठनात्मक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 23 अगस्त को संतकबीरनगर के खलीलाबाद बाईपास चौराहे स्थित आदर्श होटल में समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

जिला अध्यक्ष राम अनुज फौजी ने बताया कि बैठक में जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों तथा बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

पिछले एक महीने के संगठनात्मक कार्यों की होगी समीक्षा

बैठक में पदाधिकारियों से उनके द्वारा पिछले एक महीने के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए संगठनात्मक कार्यों का पूरा विवरण साथ लेकर आने को कहा गया है। इसके आधार पर संगठन की सक्रियता, सदस्यता, बूथ स्तर पर गतिविधियों और क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व द्वारा आयोजित इन समीक्षा बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करना बताया जा रहा है। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment