बुलंदशहर : 20 / अगस्त / 2026 : सुनहरा बौद्ध विहार में सोमवार शाम भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश संगठन सचिव अजय गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास हरित और प्रदेश सचिव शैलजा ने किया। इसमें जिले की जिला, तहसील, नगर और ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास हरित ने पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आगामी दो माह में जनपद के प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
प्रदेश संगठन सचिव अजय गुर्जर ने बताया कि जल्द ही बुलंदशहर में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें संगठनात्मक कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन सहित विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने भीम आर्मी के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य वंचित वर्गों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा करना तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और साहेब कांशीराम के विचारों एवं मिशन को घर-घर तक पहुंचाना है।
बैठक में पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी संदीप कुमार धनौरा, जिला अध्यक्ष सतवीर उर्फ डब्बू प्रधान, जिला प्रभारी प्रियंका गौतम, विधानसभा प्रत्याशी राशिद खान, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड संख्या 33, जिला मीडिया प्रभारी भारत विकास, विधानसभा अध्यक्ष मोहित गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष शेखर कुमार गौतम, जिला महासचिव जगजीवन राम, शिकारपुर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गौतम, उर्मिला गौतम, जिला कोषाध्यक्ष संजू गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी दो माह में जनपद के अधिक से अधिक गांवों में संगठन का विस्तार कर उसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










