Home » बुलंदशहर » 1.1 किलो गांजा और 350 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, आठ मुकदमे दर्ज

1.1 किलो गांजा और 350 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, आठ मुकदमे दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 24 / नवंबर / 2026 :    बुलंदशहर  कोतवाली नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 नवंबर को एक आरोपी को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और 350 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी राजू पुत्र वशीर निवासी मोहल्ला नेजा, कस्बा व थाना शिकारपुर है।

प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 1202/26 धारा 8/20 व 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शिकारपुर, खुर्जा देहात और कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में कुल आठ मुकदमे शामिल हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह, अशोक कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार और सूरज शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment