Home » बुलंदशहर » शिकारपुर से विदा हुईं दबंग और मिलनसार ईओ नीतू सिंह, मुरादाबाद हुआ तबादला

शिकारपुर से विदा हुईं दबंग और मिलनसार ईओ नीतू सिंह, मुरादाबाद हुआ तबादला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 24 / नवंबर / 2026 :   शिकारपुर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह का मुरादाबाद तबादला होने के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अपने बेबाक अंदाज और कार्यशैली के चलते नीतू सिंह ने नगरवासियों के बीच अलग पहचान बनाई। उनके तबादले की खबर से जहां लोगों में मायूसी है, वहीं नए अधिशासी अधिकारी को लेकर उत्सुकता भी बनी हुई है।

नगर की गलियों से लेकर चाय की दुकानों तक उनके कार्यकाल की चर्चाएं हो रही हैं। नगरवासियों का कहना है कि नीतू सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी। उनके कार्यालय पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति निराश होकर न लौटे, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहीं।

उनकी कार्यशैली की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने समय की सीमाओं को भी जनता की समस्याओं के आड़े नहीं आने दिया। आम नागरिक हो, समाजसेवी या फिर किसी संगठन से जुड़ा व्यक्ति, रात के किसी भी पहर फोन करने पर वह लोगों की समस्याएं सुनती थीं और उनके समाधान के लिए प्रयास करती थीं। आधी रात को भी फोन उठाकर फरियाद सुनने की उनकी यह कार्यशैली नगर में चर्चा का विषय बनी रही।

अब नगरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि नीतू सिंह की जगह आने वाले नए अधिशासी अधिकारी जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरेंगे। उनके कार्यकाल में बनी कार्यशैली और जनता से सीधे संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाना नए अधिकारी के लिए चुनौती होगी। फिलहाल शिकारपुर के लोगों की निगाहें नए अधिकारी की कार्यशैली पर टिकी हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment