Home » बुलंदशहर » कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए किया चाय सेवा का आयोजन, विधित चौधरी ने किया शुभारंभ

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के लिए किया चाय सेवा का आयोजन, विधित चौधरी ने किया शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अनूपशहर  : 24 / नवंबर / 2026 :   ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी छोटी काशी अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां गंगा के दर्शन और स्नान के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चाय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस नेता एवं मुख्य अतिथि विधित चौधरी ने किया।

सेवा कार्यक्रम का आयोजन पंडित चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में कराया गया। इस दौरान गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय वितरित कर उनकी सेवा की गई। आयोजकों ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की सेवा करना आस्था, समर्पण और मानवता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सैयद मुनीर अकबर संयोजक ब्रज जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, प्रभात कौशिक, सलाम खां, पंडित सत्यप्रकाश शर्मा, प्रवीण गौड़, हरिशंकर शर्मा, चौधरी हेम सिंह, फारूक, सैफी वतन, अंकुर पंडित, राहुल प्रधान, आदिल सैफी और बब्लू कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment