Home » बुलंदशहर » पति-पत्नी से मारपीट और अभद्रता दस पर सात गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पति-पत्नी से मारपीट और अभद्रता दस पर सात गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 22 / नवंबर / 2026 :    शिकारपुर  नगर के मोहल्ला मोथरपुरा निकट हलपुरा हाउस का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यहाँ कुछ दबंगों ने एक घर में जबरन घुसकर न केवल गाली-गलौज और मारपीट की बल्कि बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए पीड़ित की तहरीर पर शिकारपुर पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ सात गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला मोथरपुरा निवासी हिमांशु मित्तल, ने कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि 17 नवम्बर 2026 की शाम करीब 8:00 बजे कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट लेकर उनके घर में जबरन घुस आए हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी शोर सुनकर जब उनकी पत्नी शिखा मित्तल, बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की उनके कपड़े फाड़ दिए और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

बच्चों के सामने हुई वारदात पुलिस की भनक लगते ही फरार पीड़ित के मुताबिक इस पूरी वारदात के दौरान उनके नाबालिग बच्चे भी घर में मौजूद थे जो इस खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए पीड़ित ने बिना देर किए डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी पुलिस के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी जान से मारने और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए ।

शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पीड़ित की शिकायत पर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ सात अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है इस पूरे प्रकरण की जांच कस्बा इंचार्ज अमित कुमार, को सौंपी गई है कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment