Home » बुलंदशहर » UGC के विरोध में भारतीय सवर्ण एकता मंच की महापंचायत, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

UGC के विरोध में भारतीय सवर्ण एकता मंच की महापंचायत, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 22 / नवंबर / 2026 :    यूजीसी के विरोध में भारतीय सवर्ण एकता मंच की ओर से खुर्जा तहसील के बाहर महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

महापंचायत को राष्ट्रवादी प्रताप सेना के संयोजक ललित राणा और सीएपीएफ संगठन के अध्यक्ष मधु कुमार सिंह राणा ने संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को सवर्ण समाज की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

महापंचायत में पूर्व विधायक समेत कई जगह के सवर्ण नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में लोक गायक डीके ठाकुर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन समाज के लोगों ने किया। इसमें सचिन राणा, योगेश चौहान, अभिषेक ठाकुर, अशोक चौहान, दीपक गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

महापंचायत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित की गई। इसमें यूजीसी कानून वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन करने, स्वर्ण आयोग का गठन करने, आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने और कानून में समानता स्थापित करने की मांग की गई।

महापंचायत के दौरान मंच से वक्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में संबोधन दिया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू शर्मा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान और नारेबाजी को लेकर चर्चा रही।

महापंचायत के बाद करणी सेना के नेतृत्व में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पांचों मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment