Home » बुलंदशहर » बेटियों की उड़ान ने बढ़ाया देश और क्षेत्र का मान, गोल्ड मेडलिस्ट नीता लोधी का भव्य स्वागत

बेटियों की उड़ान ने बढ़ाया देश और क्षेत्र का मान, गोल्ड मेडलिस्ट नीता लोधी का भव्य स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / नवंबर / 2026 :   चेक गणराज्य में आयोजित वर्ल्ड रेलवे क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली नीता लोधी का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक होशियार सिंह और समाजसेवी गौरव बंसल ने गोल्ड मेडलिस्ट नीता लोधी का सम्मान कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

नीता लोधी की अंतरराष्ट्रीय सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनकी उपलब्धि को बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया।

नीता लोधी ने चेक गणराज्य में 10 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व विधायक होशियार सिंह और समाजसेवी गौरव बंसल ने कहा कि नीता की उपलब्धि से क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। उन्होंने नीता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment