ग्रेटर नोएडा : 24 / नवंबर / 2026 : महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों में कथित तकनीकी खामियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में ग्राहकों का आक्रोश देखने को मिला।
बीटा-2 और साइट-4 स्थित महिंद्रा शोरूम के बाहर एकत्र हुए ग्राहकों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी शिकायतें सामने रखीं। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि नई गाड़ियों में तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका समय रहते समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती नई महिंद्रा गाड़ी का स्टीयरिंग लॉक होने का दावा भी चर्चा में रहा। बताया गया कि यह कथित घटना परी चौक से जेवर मार्ग पर हुई। इस मामले को लेकर वाहन मालिकों ने कंपनी की गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठाए।
ग्राहकों ने मांग की कि कंपनी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित वाहनों की तकनीकी जांच कराए और खामियां पाए जाने पर तत्काल समाधान उपलब्ध कराए।

फिलहाल स्टीयरिंग लॉक होने की घटना और उसमें किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ग्राहकों ने चेतावनी दी कि उनकी शिकायतों का उचित समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी आवाज और मजबूती से उठाएंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









