गाजियाबाद : 22 / अगस्त / 2026 : गाजियाबाद थाना खोड़ा क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में शनिवार देर रात एक बेहद गंभीर घटना सामने आई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की जान ले ली, जबकि 14 वर्षीय दूसरी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब 12:15 बजे लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि मूल रूप से अररिया, बिहार निवासी राजा अंसारी अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटियों सना तबस्सुम व रूबी तबस्सुम के साथ मकान की चौथी मंजिल पर रहता था।

आरोप है कि राजा अंसारी ने अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम की जान ले ली, जबकि 14 वर्षीय बेटी रूबी तबस्सुम घायल हो गई। घायल बच्ची को तत्काल एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ के साथ घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










