Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: मकानों पर गिरे जर्जर बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला

बुलंदशहर: मकानों पर गिरे जर्जर बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर)  : 12 / अक्टूबर / 2026 :    खुर्जा नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला मदार दरवाजा में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां जर्जर हालत में खड़े बिजली के पोल अचानक मकानों के ऊपर गिर गए।

पोल गिरने के समय बिजली की आपूर्ति चालू थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर पोल गिरने के कारण राहगीरों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर बिजली के पोलों के संबंध में विद्युत विभाग को सूचना देने के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। लोगों का कहना है कि सड़क पर अन्य बिजली के पोल भी जर्जर हालत में खड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जर्जर पोलों को तत्काल बदलवाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment