बुलंदशहर : 26 / नवंबर / 2026 : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। एसएसपी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने और संवैधानिक दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को संविधान की मूल भावना का स्मरण कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, एएसपी नगर अभिषेक प्रताप अजेय, एएसपी अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रेमसुख दरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










