Home » बुलंदशहर » निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिया ECINET पोर्टल का प्रशिक्षण

निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिया ECINET पोर्टल का प्रशिक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 26 / नवंबर / 2026 :   विधानसभा क्षेत्र 69–शिकारपुर में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मतदाता सूची से जुड़े कार्यों और अन्य निर्वाचन गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के ECINET पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल और कार्यप्रणाली के संबंध में दोबारा विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर सभी निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मतदाता सेवाओं और निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment