Home » जहांगीरपुर » घंटों जाम से लोग परेशान, सड़कों पर रेंगने लगे वाहन

घंटों जाम से लोग परेशान, सड़कों पर रेंगने लगे वाहन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर  : 26 / नवंबर / 2026 :   शादियों की शुरुआत कहे या जिम्मेदार का स्थातरण कस्बे की सड़कों और बाजारों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौकी प्रभारी निरीक्षक सोनवीर सिंह का स्थानांतरण होते ही कस्बे के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।

कस्बे मे खुर्जा जेवर मार्ग के बीचों-बीच मुख्य चौराहा होने और नजदीकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होने से वाहनों का बोझ बढ़ गया है चौराहे पर एक भी वाहन गलत दिशा मे होने से एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।

स्कुल समय मे बच्चों के साथ साथ एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी इस जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस की ओर से सहालग के दिनों के लिए चौराहे पर कोई ठोस रूट प्लान लागू किया जाना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment