Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर समेत 27 दरोगाओं के तबादले

बुलंदशहर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर समेत 27 दरोगाओं के तबादले

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 26 / नवंबर / 2026 :   एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार इंस्पेक्टर समेत 27 दरोगाओं के तबादले किए हैं। कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। गैरजनपद स्थानांतरित इंस्पेक्टरों को भी रिलीव कर दिया गया है।

इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी को स्याना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। डिबाई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान को खुर्जा नगर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। खुर्जा नगर कोतवाल रामफल सिंह को गैरजनपद के लिए रिलीव किया गया है। राकेश कुमार को डिबाई कोतवाली का चार्ज और इंस्पेक्टर रविता रानी को महिला बाल सुरक्षा संगठन का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन से 15 दरोगाओं की नई तैनाती

एसएसपी ने पुलिस लाइन से 15 दरोगाओं को विभिन्न थानों और इकाइयों में भेजा है। इनमें नरेंद्र सिंह को जहांगीराबाद, यतेन्द्र शर्मा को कोतवाली नगर, योगेश कुमार और शीशपाल सिंह को शिकारपुर, सतीश कुमार और मनीष कुमार को अगौता, सुबोध प्रताप को पहासू, राहुल सिंह को ककोड़, कमल कुमार को जहांगीराबाद, पुनीत कुमार को ककोड़, मनोज कुमार को सोशल मीडिया सेल, सुलभ कुमार को कोतवाली देहात, रुद्रप्रताप को औरंगाबाद, विशाल चौधरी को स्याना और राहुल कौशिक को शिकारपुर भेजा गया है।

12 दरोगाओं के बदले गए चार्ज

सुशील कुमार को एसएसआई आहार, नीटू कुमार को आवास विकास चौकी, अविनाश को डिबाई से मानवाधिकार सेल, रोहन सिंह को अनूपशहर से खुर्जा नगर, उदयवीर को ककोड़ से पुलिस लाइन, नीटू कुमार को सिकंदराबाद से स्याना, मेघेन्द्र यादव को कोतवाली नगर से नरसेना, दीपशिखा को सलेमपुर से वन स्टॉप सेंटर और गुरुवचन सिंह को आहार से सिकंदराबाद भेजा गया है। श्योराज सिंह को चोला से पुलिस लाइन, सुमन कुमारी को पुलिस लाइन से शिकारपुर तथा देवेंद्र कुमार को खुर्जा नगर से कचहरी सुरक्षा में भेजा गया

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment