Home » बुलंदशहर » सर्वोदय इंटर कॉलेज में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्त रहने की शपथ

सर्वोदय इंटर कॉलेज में तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्त रहने की शपथ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 26 / नवंबर / 2026 :   सलेमपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में गुरुवार को तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी शिकारपुर से पहुंचीं डॉ. सुस्मित स्नेहा कुंवर और डॉ. रूबी ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. सुस्मित स्नेहा कुंवर ने बताया कि तंबाकू का सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। इससे विभिन्न प्रकार के कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी इसके सेवन से रोकने की अपील की। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को जीवनभर तंबाकू का सेवन नहीं करने और अपने परिचितों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार एवं समस्त स्टाफ ने चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment