लखनऊ : 12 / अक्टूबर / 2026 : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित परिवारों को श्री भदेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवपुरी बीकेटी लखनऊ में निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र विजय प्रताप सिंह के द्वारा माइरस क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई और शरणार्थी शिविर में रह रहे बहादुरपुर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य में लखनऊ नगर निगम पार्षद दीपक लोधी,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र विक्रम सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संतोष शुक्ला,ग्राम प्रधान रामबिलास लोधी, ब्रज किशोर यादव, कुलदीप कृष्णा, संजय रावत, गयादीन रावत,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय शुक्ला,महेन्द्र गुप्ता, दीपू सिंह सिसौदिया,राजकुमार शुक्ला, विपिन दुबे, गया प्रसाद रावत, सूरज लोधी एडवोकेट, महेश कुमार लोधी, पवन कुमार यादव, प्रशांत शुक्ला,राकेश कुमार गौतम,आलोक सिंह,सचिन सिंह सहित अन्य सेवा सहयोगी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










