Home » बुलंदशहर » बिना प्रधान बने गांव के विकास में जुटे समाजसेवी कैप्टन सत्येंद्र सिंह

बिना प्रधान बने गांव के विकास में जुटे समाजसेवी कैप्टन सत्येंद्र सिंह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
निजी खर्च से रास्तों की इंटरलॉकिंग, नालियों की सफाई और किसानों के खेतों तक पहुंचाया पोखर का पानी

 

चोला  : 30 / अगस्त / 2026 :   थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी समाजसेवी कैप्टन सत्येंद्र सिंह ने बिना किसी पद पर रहते हुए अपने निजी खर्च से गांव में विभिन्न विकास कार्य कराकर जनसेवा की मिसाल पेश की है। उनके प्रयासों से गांव के कई रास्तों का कायाकल्प हुआ है, वहीं जल निकासी की समस्या का भी समाधान कराया गया है। ग्रामीणों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे गांव हित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।

बताया गया कि कैप्टन सत्येंद्र सिंह ने अपनी निजी लागत से गांव के लगभग सभी प्रमुख रास्तों पर इंटरलॉकिंग कार्य कराया है। इसके अलावा गांव में जहां कच्ची नालियां थीं अथवा गंदा पानी रास्तों पर बहता था और जलभराव की समस्या बनी रहती थी, वहां नालियों की सफाई कराकर उन्हें पक्का कराया गया। गांव की पोखरों में जमा गंदगी को भी साफ कराया गया, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ हो सके।

समाजसेवी ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांव की पोखरों से पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई है। इससे किसानों को गन्ना, धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई में सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जहां पानी की निकासी और जलभराव की समस्या बनी रहती थी, वहीं अब काफी हद तक इन समस्याओं से निजात मिली है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में अब न तो कच्चे रास्ते दिखाई देते हैं और न ही पहले जैसी कच्ची नालियों की समस्या है। रास्तों पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए भी कार्य कराया गया है। इन विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने कैप्टन सत्येंद्र सिंह की निस्वार्थ सेवा भावना की प्रशंसा की है।

कैप्टन सत्येंद्र सिंह ने कहा कि वह इसी गांव के रहने वाले हैं और यहीं पढ़-लिखकर बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं काम के सिलसिले में गांव से बाहर रहता हूं तो मुझे अपने गांव और यहां के लोगों की बहुत याद आती है। मेरा प्रयास है कि अपनी क्षमता के अनुसार गांव और अपने समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकूं।”

उन्होंने कहा कि गांव के विकास और ग्रामीणों की सुविधा के लिए जितना संभव होगा, वह आगे भी अपने स्तर से योगदान करते रहेंगे। उनका उद्देश्य किसी पद या स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि अपने गांव और समाज की सेवा करना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This