Home » बुलंदशहर » चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़, पांच गिरफ्तार , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार; चोरी का 70 किलो पीतल बरामद

चोला पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़, पांच गिरफ्तार , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल, एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार; चोरी का 70 किलो पीतल बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 30 / अगस्त / 2026 :   थाना चोला क्षेत्र में चोरी की घटना में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सिखेड़ा रोड के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान चोला पुलिस और स्वाट टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान शाहरुन, अमीर, आसिफ, फारुख और आसिफ के रूप में हुई है। जवाबी फायरिंग में शाहरुन घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी का करीब 70 किलो पीतल, एक अपाचे बाइक और एक अल्टो कार बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाशों ने 13 अगस्त को थाना चोला क्षेत्र स्थित विवकोल कंपनी से पीतल की एक मूर्ति चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, बदमाश मूर्ति को पिघलाकर उससे निकले पीतल को बेचने की फिराक में थे। इसी उद्देश्य से वे चोरी किए गए पीतल को लेकर क्षेत्र में घूम रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश के साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास भी तलाशी अभियान चलाया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment