Home » बुलंदशहर » श्रावण पूर्णिमा पर भगवानपुर गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रावण पूर्णिमा पर भगवानपुर गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजा गंगा तट, श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर किए धार्मिक अनुष्ठान

 

बुगरासी  : 30 / अगस्त / 2026 :   श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को भगवानपुर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्योदय से पहले ही घाट पर पहुंच गए और हर-हर गंगे के जयघोष के बीच पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। कई श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के माध्यम से यज्ञ, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। वहीं मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया और ब्राह्मणों व जरूरतमंद लोगों को दक्षिणा, अन्न एवं अन्य वस्तुओं का दान किया।

श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व के एक साथ होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गंगा घाट पर सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु भगवानपुर गंगा घाट पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। बुगरासी चौकी प्रभारी नीतू मलिक पुलिस बल के साथ घाटों पर लगातार गश्त करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This