Home » उत्तर प्रदेश » 33वें मेगा निःशुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर में 96 लोगों ने लिया लाभ

33वें मेगा निःशुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर में 96 लोगों ने लिया लाभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा : 30 / अगस्त / 2026 :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित गोपाल नमो सेवा केंद्र की ओर से सेक्टर-37 स्थित चिन्मय मिशन केंद्र में 33वें मेगा निःशुल्क आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और पात्र लाभार्थियों ने कार्ड बनवाने के साथ उनका अपडेशन भी कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल कृष्ण अग्रवाल और स्वामी चिदरूपानंद महाराज मौजूद रहे। दोनों ने लाभार्थियों को आयुष्मान एवं ई-श्रम कार्ड वितरित किए। इस दौरान लोगों को जनपद में आयुष्मान योजना से संबंधित अस्पतालों और योजना के लाभ की जानकारी भी दी गई।

गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हालांकि, योजनाओं की पर्याप्त जानकारी और आवश्यक संसाधनों के अभाव में कई पात्र लोग इनका लाभ नहीं ले पाते। ऐसे लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें योजनाओं से जोड़ना ही गोपाल नमो सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य है।

शिविर में लाभार्थियों और उपस्थित लोगों को पीएम स्वनिधि, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, युवा उद्यमी योजना, विधवा पेंशन, शादी अनुदान, सामूहिक विवाह योजना, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम सूर्य घर योजना सहित 50 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड बनाने के साथ पुराने कार्डों के अपडेशन का कार्य भी किया गया। कुल 96 लोगों ने शिविर में सहभागिता की, जिनमें 28 लोगों के आयुष्मान कार्ड और 26 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित किया गया।

इसके अलावा शिविर में पहुंचे ऐसे लोगों की भी पहचान की गई, जो अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पात्र पाए गए। आयोजकों ने बताया कि इन लाभार्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से जोड़ने के लिए नोएडा के सी-62 और सेक्टर-65 स्थित कैंप कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया जाएगा।

शिविर के आयोजन में चिन्मय मिशन से जुड़े सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर चिन्मय मिशन के अध्यक्ष एवं पूर्व कर्नल के.के. पुरी, कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंहा, कैंप संयोजक सूरज सुधाकर सहित गोपाल नमो सेवा केंद्र के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This