सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 30 / अगस्त / 2026 : गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील अंतर्गत भरोहिया ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान के पक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के रामटेक संसदीय क्षेत्र के सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे रहे ।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियो ने अपने संबोधन में कहा की सदस्यता अभियान और लोगों को जोड़ना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है जिसमें सब की अपनी भूमिका है।बर्वे ने कहा देश और प्रदेश की सरकारों की जनहित कार्यों को छोड़कर देश और प्रदेश के उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता के कार्य न करके आम जनमानस को बिरादरी जातिवाद के नाम पर आपस में लड़ा कर लोकप्रियता बटोर रही है बर्वे ने अंत में कहा कि किसानों और युवाओं और व्यापार में के खिलाफ काम करने वाली सरकार जनता के भ्रमजाल में से मुक्त करने के लिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो को एकजुट होकर काम करना होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोरखपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी कमल किशोर कमांडो ,अशोक सिंह, कैंपियरगंज से विधानसभा सीट भावी प्रत्याशी से रीता मिश्रा सहित कैंपियरगंज विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










