गाजियाबाद : 30 / अगस्त / 2026 : सेंटर फॉर साइट, गाजियाबाद में विश्व आयुर्वेद परिषद के सहयोग से डायबिटिक रेटिनोपैथी विषय पर हेल्थ टिप्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मधुमेह से आंखों पर पड़ने वाले प्रभावों और समय रहते आंखों की जांच कराने के महत्व पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रियदर्शी ने कहा कि मधुमेह से पीड़ित लोगों को नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या का समय रहते पता लगाकर उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आंखों के ऑपरेशन के बाद भी यदि किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में ऑपरेशन के बाद आंख में झिल्ली बनने जैसी समस्या हो सकती है, जिसका चिकित्सकीय उपचार संभव है। ऐसे में मरीज को घबराने के बजाय समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच और आवश्यक उपचार कराना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. प्रियदर्शी ने विश्व आयुर्वेद परिषद से कार्यक्रम में पहुंचे सभी चिकित्सकों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों और प्रतिभागियों ने आंखों की देखभाल, मधुमेह से होने वाली जटिलताओं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










