Home » बुलंदशहर » अंकुर चौधरी हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंच सौंपा ज्ञापन

अंकुर चौधरी हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग, अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंच सौंपा ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 31 / अगस्त / 2026 :  अधिवक्ता अशोक चौधरी के पुत्र अंकुर चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई को और अधिक कठोर किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को खुर्जा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता खुर्जा कोतवाली पहुंचे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह छोंकर एवं सचिव पियूष बंसल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि अंकुर चौधरी की हत्या की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को किसी भी स्तर पर राहत न दिए जाने की मांग की।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कोतवाली परिसर में कुछ समय के लिए माहौल गर्म दिखाई दिया और अधिवक्ताओं ने मामले में जल्द एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी बात मजबूती से रखी।

 

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता समाज इस गंभीर मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करने और आरोपियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

 

अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में न्याय सुनिश्चित होना जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उम्मीद जताई कि हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment