Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

बुलंदशहर: लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 31 / अगस्त / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के कमालपुर के जंगलों में वाहन चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

 

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश चेतन के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश चेतन से पूछताछ में सामने आया कि करीब 11 दिन पहले लॉ छात्र अंकुर चौधरी के साथ हुई मारपीट की घटना में उसकी भूमिका थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए अंकुर चौधरी का उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 29 अगस्त की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

अंकुर चौधरी की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की और चेतन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश चेतन के कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल, 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अंकुर चौधरी के साथ हुई मारपीट की घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

घायल बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment